यूपीपीसीएस में लहराया परचम, बलिया की रोशनी बनीं डायट प्रवक्ता

बलिया डेस्क: हर साल की तरह इस साल भी बलिया के नौजवानों ने यूपीपीसीएस में झंडे गाड़े हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए जिले की  बेटी ने बड़ी सफलता हासिल करके बलिया नाम रोशन किया हैं। शहर के बसंतपुर की रहने वाली विजेंद्र सिंह की पुत्री रोशनी सिंह का चयन यूपीपीसीएस 2020 हु्आ हैं।

जिसके बाद से इनका चयन सीनियर डायट प्रवक्ता पद हुआ है। रोशनी हाईस्कूल 2006 और इंटरमीडिएट 2008 में यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण की थीं। स्नातक की शिक्षा कुंवर सिंह डिग्री कालेज में अच्छे अंकों से प्राप्त करने के बाद परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने काशी विद्यापीठ चली गईं। वहां पर इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट हुईं।

इसके बाद सिविल की तैयारी करने लगीं। रोशनी बचपन से ही मेधावी छात्रा थीं। यूपीपीसीएस की परीक्षा में 29 वीं रैंक प्राप्त कर डायट प्रवक्ता पद पर चयन होकर जनपद का मान बढ़ाया है। इनके पिता विजेंद्र सिंह रजिस्ट्रार कानून-गो संघ के जिलाध्यक्ष हैं। इस सफलता के बाद रोशनी ने कहा कि अभी उनकी अभिलाषा सिविल परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने की है। इसके लिए वह अनवरत प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के त्याग का परिणाम है। रोशनी की इस सफलता के बाद गांव में खुशी का महौल हैं।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago