बलिया में आग का कहर, 70 परिवारों के घर तबाह, दो बच्चे समेत तीन झुलसे

बैरिया : दोकटी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाबू के डेरा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 70 लोगों के रिहायशी मड़हे जलकर खाक हो गए। मड़हे में रखा हुआ लाखों रुपए का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पश्चिम दिशा से लगी आग में पूरी बस्ती जलकर स्वाहा हो गई।ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अग्नि तांडव के कारण 70 परिवारों के लोग खुले आसमान आ गए हैं। सूचना पर अग्नि तांडव के ही समय बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंच गए उन्होंने भी आग बुझाने का प्रयास किया मौके पर बैरिया एसएचओ राजीव कुमार मिश्र और उसके साथ भी पहुंचे हुए थे आग आग पर काबू पाने के बाद दमकल की गाड़ी वहां पहुंची। इस अग्रि तांडव में तीन बकरी जिंदा जलकर मर गई है वहीं एक महिला समेत दो बच्चे जलकर झुलस गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाबू के डेरा गांव निवासी शिवजी यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गई। पछुआ हवा के चलते आग का ताण्डव शुरू हो गया और शिवजी यादव के घर को जलाने के बाद आग की लपटें झोला यादव, धोबू यादव, रविंद्र यादव, हरिशंकर यादव, विशंभर यादव, ढेला यादव, भरत यादव, हरेंद्र यादव,तेजू यादव, जीहूर यादव, जगत यादव, तुलसी यादव, सुदर्शन यादव,अरुण यादव, लाल बहादुर यादव, जगमोहन यादव सहित 70 परिवारों के रिहायशी मड़हें को जलाकर खाक कर दिया।जिसमे रखा लाखो का घर गृहस्थी का सामान नकदी खाद्यान्न आदि स्वाहा हो गया। वही महावीर यादव की पत्नी रम्भा यादव 34 वर्ष,उनके पुत्र विशाल 6 वर्ष,अनुप 3 वर्ष जलकर झुलस गये।

उन्हे सोनबरसा से बलिया चिकित्यको ने रेफर कर दिया है।महावीर यादव की दो बकरी व एक बकरी का बच्चा जिंदा जल कर मर गया। मौके पर पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। वही उसी गांव के सोमारू यादव ने जनरेटर मंगा करके अपना समरसेबल चालू कराया और समरसेबल के पानी से आग पर काबू पाया। घटना से दुखी विधायक ने सारे अग्नि पीड़ितों के लिए भोजन का प्रबंध तत्काल किया। वही प्रधान प्रतिनिधि दशरथ यादव ने पीड़ितों के लिए तिरपाल वगैरह की व्यवस्था की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago