बलिया डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रेवती थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक यादुवेंद्र पांडे ने रविवार को बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित संभावित प्रत्याशियों व गणमान्य लोगों से चुनाव को शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शपथ भी दिलाया। उन्होंने बैठक में खुले रूप से विभागीय कर्मियों से किसी का पक्ष न बनकर निष्पक्ष रुप से चुनाव कराने का आवाहन किया।
इसके साथ ही आम लोगों से कहा कि निसंकोच होकर किसी समस्या को पुलिस के व्हाट्सएप पर अवगत कराएं या फोन करके सूचना देने का कार्य करें। इसमें किसी की सिफारिश अथवा दलाल की आवश्यकता नहीं है । चुनाव प्रक्रिया के दौरान वोट के लिए कहीं भी सार्वजनिक भोज या दावत पूर्णत वर्जित है। पता चलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवादित लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है, उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…