बलिया- पंचायत चुनाव को लेकर उभाव थाना प्रभारी ने की बैठक, शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने को दिलाई शपथ

बलिया डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उभाव थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने रविवार को बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित संभावित प्रत्याशियों व गणमान्य लोगों से चुनाव को शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शपथ भी दिलाया। उन्होंने बैठक में खुले रूप से विभागीय कर्मियों से किसी का पक्ष न बनकर निष्पक्ष रुप से चुनाव कराने का आवाहन किया।

इसके साथ ही आम लोगों से कहा कि निसंकोच होकर किसी समस्या को पुलिस के व्हाट्सएप पर अवगत कराएं या फोन करके सूचना देने का कार्य करें। इसमें किसी की सिफारिश अथवा दलाल की आवश्यकता नहीं है । चुनाव प्रक्रिया के दौरान वोट के लिए कहीं भी सार्वजनिक भोज या दावत पूर्णत वर्जित है। पता चलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवादित लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है, उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में ग्राम पंचायत खंडवा, रछौली ,कुशहां भांड, शाहपुरा अफगा, बनकरा,बांसपार बहोरवा, पिपरौली बड़ागांव, सीसेंड कला, समस्तीपुर, फरसाटार की शिकायतें बैठक में की गई ,जिसके बाबत हल्का उप निरीक्षकों को जांच कर तत्कालीक रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मीरा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रणजीत कुशवाहा, सोहराब, श्रीनिवास पांडे, प्रवीण सिंह, शाहिद समाजवाद, लाल बहादुर यादव, जमशेद, आतिफ ,अशोक यादव, रामाधार राजभर, राशिद कमाल पाशा, अब्दुल रहमान, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, उस्मान उल हक, हरेंद्र बिंद,शंभू राजभर, आनंद यादव, रामायण यादव, मारकंडे यादव, रामाधार यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago