Categories: बलिया

बलियाः ब्रेक जाम होने से सद्भावना एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, टला बड़ा हादसा

बलिया में फेफना-वाराणसी रेलखंड पर चितबड़ा गांव रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को डाउन सद्भावना एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होते होते टल गया। ट्रेन के ब्रेक जाम होने से पहिए में अचानक आग लग गई। आग की लपटें ट्रेन में फैलती, इससे पहले ही फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू आ लिया गया। घटना के बाद काफी देर तक यात्रियों को खलबली मची रही।

ट्रेन बलिया स्टेशन पर पहुंची तो वहां रेल इंजीनियरों ने छानबीन कर ट्रेन को आगे रवाना किया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से चलकर रक्सौल तक जाने वाली 14016 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद रवाना हुई। ट्रेन गाजीपुर जनपद के ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी कुछ लोगों ने चेनपुलिंग कर दिया।

जिसके चलते ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। ट्रेन चालक ने ब्रेक ठीक किया और रवाना हो गया। लेकिन ट्रेन के चलते ही अचानक चितबड़ा गांव रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले एस-1 बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने शोर मचाया, चालक और गार्ड को जानकारी लगने पर तुरंत ही गाड़ी को चितबड़ा गांव रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।

ट्रेन में सवार अधिकतर लोग नीचे उतर गया। चालक ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई। इसके बाद ट्रेन बलिया स्ट्रेशन पर पहुंची तो स्टेशन मास्टर मनोज तिवारी के साथ ही कैरेज एंड ड्रेनेज की टीम ने जांच-पड़ताल किया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया।

डाउन सद्भावना एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। रेल विभाग के कर्मचारियों की माने तो सद्भावना एक्सप्रेस का निर्धारित समय बलिया रेलवे स्टेशन पर सुबह के 11.50 बजे है। हालांकि शनिवार को यह गाड़ी करीब तीन घंटे से देर से दोपहर बाद 3.20 बजे पहुंची। चितबड़ा गांव में यह ट्रेन करीब 25 मिनट तक तथा बलिया में 10 मिनट तक खड़ी रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago