बलिया के चंद्रशेखर नगर थाना क्षेत्र में आए दिन वाहनों में आगजनी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि यहां रोज रात में वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए आई गाड़ियों में आग लग जाती है। बीती रात भी ऐसी ही घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरु कर दी है।
लगातार आगजनी की घटनाओं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वर्कशॉप वालों के अलावा कई कबाड़ वाले भी है। जो गाड़ियों को कबाड़ में परिवर्तित करने के लिए ऐसे कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि आगजनी की घटना सबसे पहले शनिवार को कृष्णा टॉकिज के पास हुई, जहां खड़ी कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
तभी उसी समय सूचना मिली कि थोड़ी ही दूरी पर सुरेश होटल के सामने गैराज में खड़ी एक और गाड़ी में आग लग गई है। आनन-फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
बता दें कि शहर से सटे चंद्रशेखर नगर में ही सबसे ज्यादा वर्कशॉप है। यहां गैराजों में गाड़ियां खड़ी रहती है। कबाड़ का कारोबार करने वालों के सामने भी कई वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि अराजकतत्व गैराजों व कबाड़ी के दुकानों के सामने खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आगजनी की यह सातवीं घटना है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी गाड़ियां गैराज में बनने को अथवा लंबे समय से खराब स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने आशंका जताई है कि घटना को अंजाम देने वाले लोकल और पीड़ित दुकानदार बाहरी हैं। इसीलिए एक पक्ष पुलिस को भी मामले की सूचना नहीं दे रहे हैं
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…