Categories: बलिया

बलियाः सुरहा के तट पर बसे किसान अपनी जमीन बचाने को लेकर खोलेंगे मोर्चा

बलिया के बसंतपुर ग्रामसभा में विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक विभिन्न भवनों के निर्माण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा दी है। एनजीटी का कहना है कि ये निर्माण जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार सुरहाताल के बफर जोन ईको सेंसिटिव में आता है जो कि पर्यावरण के खिलाफ है।

इसके साथ ही सुरहाताल को बर्ड सेंचुरी घोषित करने को लेकर भी याचिका लगा गई है। इस बीच सुरहा के तट पर बसे ग्राम सभाओं के किसान अपनी खेतिहर जमीन को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि इन्हीं जमीन से उनका जीवनयापन चलता है। अगर ये भी छीन गया तो वे कहीं के नहीं रहेंगे।

एनजीटी के इस निर्णय से किसानों में काफी रोष है तथा उनके सामने रोजी रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन भी इस गंभीर मुद्दे पर मौन साधे हुए है। जिससे उनकी चिंता को बल मिल रहा है। इसी क्रम में सुरहा के पास बसे गांवों के प्रतिनिधियों ने बसंतपुर मठिया पर बैठक किया और अपनी जमीन को बचाने के लिए हर मोर्चे पर लड़ने का खाका तैयार किया।

बैठक में तय हुआ कि किसान सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर सरकार और मुख्यमंत्री के नाम एक पत्रक देंगे और अपील करेंगे की सरकार इस मामले में दखल दे एवं किसानों के हित मे एनजीटी का निर्णय वापस ले। अगर इसके बाद भी किसानों की बात नहीं सुनी जाएगी तो सुरहा के तट पर बसे किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बैठक में मुख्य बसंतपुर, श्रीपुर, बसदेवपुर, फुलवरिया, राजपूर, डुमरी, मैरीटार, सलेमपुर और सराया के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक महंत नित्यानंद मिश्र के अध्यक्षता में सम्पन हुई ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago