Categories: बलिया

किसान दिवस की बैठक में शिकायत मिलने पर बलिया डीएम ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को लगाई फटकार

बलिया में किसान दिवस की बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में हुई। जहां किसानों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया। बताया कि विद्युत सब सेंटर पर संचालित टेलीफोन/ मोबाइल कर्मचारी उठाते नहीं हैं।

किसानों ने कहा कि काफी संख्या में ट्रांसफार्मर खराब है जिन्हें समय से ठीक नहीं कराया जाता जिससे बहुत असुविधा होती है। वहीं जब इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियंताओं से जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थिति बेहद खेदजनक और आपत्तिजनक है।

फिर उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद में किन-किन सब सेंटर का टेलीफोन ठीक है और कहाँ-कहाँ का खराब है इसकी सूचना और सब सेंटरवार टेलीफोन/मोबाइल नंबर उपलब्ध करायें।वर्तमान में कुल कितने ट्रांसफार्मर खराब है और कब से खराब है इसकी भी सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago