Categories: बलिया

बलियाः खेत में लगी आग, 50 एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक

बलिया के नरहीं में खेत में आग लग गई। इस आगजनी में पचास एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेज लगी कि पूरा खेत देखते ही देखते काला हो गया। फसल बचाने में दो लोग झुलस गए हैं। वहीं आग से लाखों का नुकसान हो गया।

रविवार की दोपहर करीब पौने बारह बजे रामपुर अदाई मौजा में चौरा, ईटही और रामपुर अदाई गांव के किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज हवा से आग ज्यादा फैसल गई। इस आग से 50 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। राजेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, सोनू यादव, रफीक अंसारी, हरिनारायण गिरी, रामप्रवेश पटेल, राजू पटेल सुरेन्द्र चौरसिया की फसल जल गई है। फसल बचाने में सोनू यादव और कमलावती देवी भी झूलस गये। किसानों ने बताया कि पहले बाढ़ में धान की फसल बर्बाद हुई और अब आग सब कुछ तबाह हो गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago