बलिया में भीषण सड़क हादसे में एक उप्रावि के हेडमास्टर की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मझौली निवासी 45 वर्षीय विद्याभूषण अपने दोस्त राधाकिशुन के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। और हादसे का शिकार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल हेडमास्टर अपने साथी के साथ एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। और चंद कदम की दूरी पर ही उनका घर था। लेकिन इस बीच बलिया-बांसडीह रोड पर शंकरपुर चट्टी के पास सामने से जा रही स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कार्पियों लेकर चालक भागने में कामयाब हो गया। गंभीर रुप से घायल विद्याभूषण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हालांकि दुर्घटना में राधाकिशुन को हल्की चोंटे आई वह सुरक्षित बच गये।
वहीं मास्टर की मौत की सूचना से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल और उनके घर पहुंच गये। ग्रामीणों की मानें तो विद्याभूषण उच्च प्राथमिक विद्यालय सरांक में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की जानकारी होने के बाद से पत्नी कंचन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…