Categories: बलिया

बलिया- शराबी बारातियों ने शादी में डाला विघ्न, कांस्टेबल दूल्हा भागा, जाने पूरा मामला

बलिया। सीताकुंड गांव में बिना सात फेरे के ही बारात वापस लौट गई। जहां धूमधाम से बारात तो पहुंची…द्वारपूजा भी उत्साह और उमंग के साथ हुई, लेकिन फिर शराबियों ने रंग में भंग डाल दिया। जिसकी वजह से बारात बैरंग ही लौट गई। जनवासा से लेकर थाने तक घंटों हंगामा होता रहा लेकिन कोई हल नहीं निकला। नतीजन मडप तो सजा लेकिन उसमें साफ फेरे नहीं लिए गए।

पूरा मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र का है। जहां के निवासी कांस्टेबल की बारात सजधज कर सीताकुंड गांव आई। बारात दरवाजे पर आकर लगी। द्वार पूजा के बाद नाश्ता हुआ। जयमाल के लिए वर-वधू स्टेज पर पहुंचे तो बारात में शामिल युवक स्टेज पर चढ़ गए। सब शराब के नशे में धुत थे कोई वधू पर गिर जा रहा था तो कोई वर पर।

शराबियों की हरकतों पर जब लड़की ने आपत्ति जताई तो दूल्हा और बाराती स्टेज से उतर गए। दूल्हा अपने पिता और बरातियों को बिना बताए बगैर साथियों से साथ मंडप से कहीं और चला गया। वह डायल हंड्रेड में तैनात है। उसने 112 नंबर पर फोन कर बरातियों के साथ मारपीट की सूचना दे दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस सीताकुंड गांव पहुंच गई। हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी के घटनास्थल पर पहुंचने पर सच्चाई पता चली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बरातियों में भगदड़ मच गई।

घटना के बाद शनिवार की सुबह से ही थाने में दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। शाम तक कोशिश की गई कि लड़का थाने पर आकर बात करे और विवाह संपन्न हो सके। लड़के के पिता देखते रह गए लड़का नहीं आया। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष से 10-15 ग्रामीण सुलह समझौता कि कोशिश में लगे रहे। शनिवार देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।


Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago