बलिया- सवारी वाहनों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ेगा, शहर में ई-रिक्शा के नए रूट तय !

बलिया डेस्क : सवारी वाहनों में मनमाना किराया वसूली की शिकायत को खत्म करने के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में किराया निर्धारण से सम्बंधित बैठक सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें तय हुआ कि दिसम्बर 2019 में जो किराया था, उसमें 10 प्रतिशत की बढोत्तरी की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ यातायात अरुण सिंह, नगरपालिका ईओ दिनेश विश्वकर्मा, परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण ने बकायदा विचार-विमर्श कर किराया तय किया।


जिलाधिकारी श्री शाही ने परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि हर रोड पर जो भी किराया दिसम्बर 2019 में लगता था, उसका 10 प्रतिशत बढाकर किराया का मानक तय कर दें। इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि किसी भी वाहन द्वारा इन आदेश की अवहेलना की जाती है तो उस पर कार्रवाई भी करें।

शहर में ई-रिक्शा के रूट का भी निर्धारण- बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा कर शहर में ई-रिक्शा के रूट का भी निर्धारण किया। अभी रूट का ही निर्धारण किया गया है, लेकिन 5 अक्टूबर तक किस रोड पर कौन से ई-रिक्शा जाएंगे, यह भी तय हो जाएगा। उन रिक्शों पर रूट प्रदर्शित भी होगा।

रूट न 1– बहादुरपुर से रेलवे स्टेशन के सामने तक: बहादुरपुर से कुँवरसिंह चौराहे टीडी कालेज होते हुए ओवरब्रिज के ऊपर से जगदीशपुर तिराहा, धर्मशाला चौराहा, विशुनीपुर मस्जिद से होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएंगे। फिर इसी रास्ते वापस होकर बहादुरपुर तक जाएंगे।

रुट न 2– माल्देपुर से आने वाले ई-रिक्शा चित्तुपाण्डेय चौराहा होते हुए गड़वार तिराहे से रोडवेज, निधरिया वापस उसी रास्ते से जनता मार्केट ओवर ब्रिज के नीचे से वापस लौट जाएंगे।

रुट नं 3– स्टेशन से काशीपुर: इस रुट के ई-रिक्शा गुप्ता प्रेस से मालगोदाम, सतीश चंद कालेज, जापलिगंज, भृगुआश्रम, कदम चौराहा, सतनी सराय से काशीपुर तक तथा पुनः वापस इसी रास्ते गुप्ता प्रेस के सामने पीपल के पेड़ तक आएंगे।

रुट नं 4– बक्सर बस स्टैंड (ओवरब्रिज के नीचे से), महुआ मोड़, मिड्ढी तिराहा, एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मंडी, पॉलिटेक्निक, पुलिस लाइन, कुँवर सिंह चौराहा तक आने वाले ई-रिक्शा वाहन वापस उसी रास्ते से ओवरब्रिज तक जाएगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago