ददरी मेला को लेकर नारद राय ने उठाया बड़ा कदम, 50 करोड़ के पैकेज की मांग की

बलिया डेस्क : बलिया की पहचान से जुड़ा है ददरी मेला. हालाँकि इस बार कोरोना की वजह से मेला को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच पूर्व मंत्री नारद राय ने मेला की भव्यता के लिए पचास करोड़ के पैकेज की मांग की है. नारद राय ने मेला के सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व का ज़िक्र करते हुए राज्यपाल के नाम डीएम श्रीहरि प्रताप शाही को ज्ञापन दिया है.

नारद राय ने दादरी मेला और पशु मेला के महत्व का ज़िक्र करते हुए कहा है कि जिस तरह से कोरोनाकाल में कई नियम और शर्तों के साथ कुंभ, माघ मेला और तमाम धार्मिक स्थलों पर आयोजनों की अनुमति दी गयी है, उसी तरह बलिया में भी दादरी मेला की अनुमति प्रशासन दे.

उन्होंने कहा है कि मेला की अनुमति देने के साथ ही अलग अलग हिस्सों से व्यापारियों को यहाँ आमंत्रित करना चाहिए और उनके आने जाने के लिए प्रशासन की तरफ से अनुमति मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि ऐसे तमाम मामले लगातार आ रहे हैं जिसमे पशुपालकों को पशु तस्कर बताकर पुलिस प्रशासन प्रताड़ित कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नंदी ग्राम में कई राज्यों से पशुवो के व्यापारी आते हैं.

ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि उनके काम में बाधा न उत्पन्न करने. बल्कि उनके व्यापार को और सुगम बनाये ताकि मेले को आर्थिक गति मिल सके. इसके साथ ही नारद राय ने कहा है कि अभी तक फिलहाल दादरी मेला को लेकर प्रशासन की तरफ से न तो कोई फैसला लिया गया है और न कोई सुगबुगाहट दिखाई दे रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

30 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

31 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

33 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

35 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

37 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago