नई दिल्ली डेस्क : युवा चेतना के तत्वावधान में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की माँ समाजसेवी स्व. उषा राय की तृतीय पुण्यतिथि पर “महिला सशक्तिकरण एवं भारत” विषयक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने किया। उद्घाटनकर्ता सिक्किम के राज्यपाल महामहिम गंगा प्रसाद ने कहा की स्व. उषा राय धर्मपरायण महिला थीं उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।
श्री गंगा प्रसाद ने कहा की महिला का सम्मान जिस समाज में न हो उस समाज का कोई अर्थ नहीं है।श्री प्रसाद ने कहा की जब तक समाज हर बेटी को अपनी बेटी नहीं समझेगा तबतक बेटीयाँ सुरक्षित नहीं रहेगी।श्री प्रसाद ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी देश भर में सनातन धर्म के विस्तार हेतु अच्छा कार्य कर रहे हैं।
महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को समाज में नारी के सम्मान हेतु वैचारिक जनजागरण चलाना चाहिए। वेबिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया की पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा ने कहा की स्व. उषा राय के सामाजिक योगदान का सम्मान सबको करना चाहिए।
श्रीमती मिश्रा ने कहा की सीआरपीसी में संशोधन एवं फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट को अपने कार्य में महिला उत्पीड़न के संदर्भ में लाना चाहिए।श्रीमती मिश्रा ने कहा की महिला का सम्मान कोई भीख नहीं है बल्कि उसका अधिकार है।श्रीमती मिश्रा ने कहा की युवा चेतना को आगे बढ़कर नारी सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा की हमारे देश में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च है।गौरीशंकर,सीताराम,राधाकृष्ण भगवान के नाम हैं जिनमे देवी के नाम पहले हैं।डा. त्रिपाठी ने कहा की भारत में नारी का सम्मान सबसे अधिक है परंतु कुछ कालनेमियों के कारण कुछ परेशानी उत्पन्न हुई है जिसका समाधान हमें करना होगा।
डा. त्रिपाठी ने कहा की भारत को विश्वगुरु बनाना ही हमारा लक्ष्य है। सम्मानित वक्ता राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा की उषा राय एक महान महिला थीं जिन्होंने अभिषेक ब्रह्मचारी जैसे राष्ट्रभक्त पुत्र को जन्मा।श्रीमती शर्मा ने कहा की महिलाओं के खिलाफ़ हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ सबको आगे आना होगा।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने कहा की नारी सम्मान ही राष्ट्र सम्मान है। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्व. उषा राय ने जीवन भर मानव सेवा में अपना समय व्यतीत किया।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविलंब संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित कराना चाहिए।
श्री सिंह ने हाथरस में युवती के साथ हुए जघन्य घटना के विषय को वेबिनार में उठाया।श्री सिंह ने कहा की निर्भया के साथ जो हुआ अब हाथरस में आखिर यह कब रुकेगा।श्री सिंह ने कहा की महिलाओं के साथ जघन्य घटनाओं में तेज़ी आइ है सरकार को इस पर गम्भीर होना चाहिए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…