बलिया- मशहूर भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर आलोक सिंह बने ब्लाक प्रमुख

बिल्थरारोड। सीयर विकासखंड में भारी हंगामें के बाद आखिर कर चुनाव का नतीजा आ ही गया। और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा से बगावत कर लड़े आलोक सिंह ने 12 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अर्चना सिंह को हराया है। सीयर में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में पूर्व प्रधान आलोक सिंह ने 12 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 64 मत और भाजपा से अर्चना सिंह को 52 मत मिले। 2 मत पोल पर न हो सका। दरअसल ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में कुछ देर तक 9 संदिग्ध मतों को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था। प्रशासन विरोधी जमकर नारे भी लगाये गए। आखिर में सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी रामआसरे और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पहुंचे। और 9 मतों में से 7 मतों को पोल कराया। दो मत हंगामें के कारण नहीं पहुंच सके। इस निर्वाचन कार्य में एसडीएम सर्वेश यादव, सीओ शिव नारायण वैस, उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह सहित ब्लॉककर्मी शामिल रहे।

बता दें कि सीयर ब्लाक में दो बार सपा का कब्जा रहा, लेकिन इस बार सपा ब्लॉक चुनाव के लिए मैदान में नहीं उतरी।ब्लॉक चुनाव तुर्तीपार के पूर्व प्रधान आलोक सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आनंद सिंह की पत्नी अर्चना सिंह के बीच हुआ। और फिर आलोक सिंह ने अर्चना सिंह को हरा दिया। वहीं 12 मतों से ब्लॉक चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह का कहना है कि प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया।

कौन हैं अलोक सिंह? बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के लिए आलोक सिंह कोई नया चेहरा नहीं हैं। पिछले कई सालों से सक्रीय राजनीति में हैं। साथ ही एक मशहूर भोजपुरी प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक अच्छे किसान भी हैं। जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान खेती की। एक आम किसान की तरह खेती करना उन्हें जनता से जोड़ता है। और यही कारण है कि भाजपा से बगावत करने के बाद भी उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता। अलोक सिंह जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रहे

हैं। और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अब ब्लॉक प्रमुख बन जाने से जनता का उन पर विश्वास और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में देखना होगा कि आलोक सिंह जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। क्षेत्र की समस्याएं कैसे दूर करते हैं और विकास की नई इबारत लिखने में कामयाब होते हैं या नहीं ?

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago