Categories: बलिया

बलिया वसूली कांड के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

बलिया वसूली कांड में निलंबित एसओ पन्नेलाल और सिपाही विष्णु यादव समेत सभी आरोपियों को सोमवार को वाराणसी में प्रभारी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार अधियनियम (प्रथम) रजत वर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूरे मामले पर सुनवाई की और 12 अगस्त को अग्रिम सुनवाई की बात कही है।

बता दें कि बीती 24 जुलाई को एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बलिया के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली चौराहा पर छापेमारी की थी। इस दौरान अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों समेत 18 को मौके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद में पुलिस ने नरही एसओ और हेड कांस्टेबल को भी पकड़ लिया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कोरंटाडीह चौकी के फालोवर को भी पकड़ा है। सभी आरोपियों से 55 घंटे की रिमांड लेकर पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के हाथ लगे। सोमवार को वाराणसी में प्रभारी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (प्रथम) रजत वर्मा की अदालत में सभी आरोपियों की पेशी हुई। जहां कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई की तिथि 12 अगस्त तय की है। इधर मामले की विवेचना कर रहे एएसपी आजमगढ़ की टीम लगातार नरही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे दस्तक देकर दलाल व अलग अलग तरह की तस्करी में शामिल लोगों को गिरफ्त में लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि अधिकांश भूमिगत हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago