Categories: बलिया

बलिया समेत पूर्वांचल के जिलों में शुरू हुआ काली सेना संगठन का विस्तार

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप जी ने काली सेना संगठन की स्थापना की है और अब इस संगठन का विस्तार बलिया समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में शुरू हो गया है। काली सेना संगठन का विस्तार कार्यक्रम कई जनपदों को कवर कर चुका है।

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि विकसित तथा समृद्ध पूर्वांचल बनाना, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना तथा सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाना ही काली सेना के प्रमुख उद्देश्य हैं। अभी बलिया, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भी काली सेना का संगठन विस्तार का कार्यक्रम जारी है।

उन्होंने बताया कि काली सेना आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्वांचल की 40 जिलों की 230 से अधिक सीटों पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी साथ ही पंचायत चुनावों में भी अपनी भागीदारी तय करेगी। पूर्वांचल को एक नई सकारात्मक व्यवस्था की आवश्यकता है ,जो काली सेना के नेतृत्व में स्थापित होगी।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही काली सेना के संगठन निर्माण के काम को पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक है और सामाजिक योगदानों के लिए भी जाने जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago