बलिया पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने 13 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया है। उपनिरीक्षक राम प्रसाद बिंद को थाना बैरिया में भेजा गया है। एसआई शैलेन्द्र कुमार को थाना बांसडीह, एसआई रामशरण यादव को थाना गड़वार और उपनिरीक्षक धर्मदेव चौहान को थाना सुखपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक साहब यादव को थाना सहतवार, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को थाना पकड़ी, उपनिरीक्षक अजय पाल को चौकी प्रभारी कस्बा सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर भेजा गया है। इसके अलावा एसपी ने उपनिरीक्षकों को तैनाती दी है। इनमें उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ को थाना नरहीं, उप निरीक्षक आफताब आलम को थाना उभांव, एसआई रमेश कुमार सिंह को थाना रेवती, एसआई सौरभ कुमार सिंह को थाना बांसडीहरोड, उपनिरीक्षक रमेश चन्द द्विवेदी को थाना उभांव से थाना हल्दी और उप निरीक्षक कमला शंकर गिरी को चौकी प्रभारी कस्बा सिकन्दरपुर थाना सिकन्दर से थाना दोकटी भेजा गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…