बलिया- पूर्व भाजपा MLA ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, स्वास्थ्य व्यवस्था की खोली पोल !

बलिया डेस्क : भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने बगावती तेवर को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं । योगी सरकार एक तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ होने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक ने आज जिले में पैदल मार्च कर स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खोली । पूर्व भाजपा विधायक के इस कदम से उनके राजनैतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं । उन्होंने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ से बलिया तक पैदल मार्च किया। उन्होंने इस मौके पर स्वास्थ्य महकमे को जमकर आड़े हाथों लिया । उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेता जी ने देश में सुराज लाने के लिए ”तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद किया था।

उन्होंने रणभेरी बजाते हुए कहा कि उन्होंने भी महान पुरुषों से प्रेरणा लेकर जनपद की बीमार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं तथा मोटी कमीशन के चक्कर में उन्हें वाराणसी व मऊ आदि जगहों पर रेफर कर रहे हैं। इसके कारण अधिकाधिक रोगियों की मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने जिले की स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी चिकित्सालय में एंटी रेबीज, एंटी स्नेक इंजेक्शन तथा दवाओं सहित डॉक्टरों का घोर अभाव रहता है। जनपद में एनआरएचएम योजना के धन की जमकर लूट खसोट की जा रही है। इस योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए लगाए गए वाहनों एवं चिकित्सकों का धरातल पर कोई अस्तित्व नही है। बलिया में स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। योगी सरकार एक तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ होने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक का यह तेवर चर्चा का विषय बना हुआ है ।

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी पहले बेहद मुखर रहे हैं । इनके तेवर को भाजपा के साथ बगावत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है । भाजपा विधायक के इस तेवर से उनके राजनैतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है ।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago