बलिया- प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र शख्स को घोषित किया अपात्र, सचिव सस्पेंड, मचा हड़कंप !

बलिया डेस्क : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्र लाभार्थी को अपात्र बनाने के आरोप पर एक सचिव को निलंबित कर दिया गया है। और जांच की जा रही है।  डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया की सचिव ने पात्र होने पर भी एक शख्स को अपात्र घोषित कर दिया था जिसकी शिकायत मिलने पर ताड़ीबड़ागांव के सचिव मन्नू चौहान सस्पेंड कर दिया  गया है।

वहीँ डीपीआरओ की इस कार्यवाही से आवास की खेल में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ  है। पुरे मामला कुछ यूँ है कि ताड़ीबड़ागांव निवासी राम सिंहासन का वर्ष 2011 की सूची में 294वें नम्बर पर नाम अंकित था। आवास की जांच में सचिव ने पात्र होने पर भी राम सिंहासन को अपात्र घोषित कर दिया।

इसके बाद राम सिंहासन ने इसकी शिकायत डीएम से किया था। इस मामले की जांच खण्ड विकास अधिकारी आख्या मांगने के साथ ही एडीओ पंचायत को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में आरोप सही मिला तथा बीडीओ ने जांच रिपोर्ट 22 जनवरी को अधिकारियों के पास भेज दी। रिपोर्ट के अधार पर डीपीआरओ ने शनिवार को सचिव को निलम्बित कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago