फेफना मे करोड़ों की लागत से तैयार अस्थाई कोविड अस्पताल के उपकरण भेजे जाएंगे जिला अस्पताल

बलिया में करोड़ों की लागत से तैयार हुई अस्थाई कोविड अस्पताल की मशीनों को अब जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। कोरोनाकाल के दौरान सीएचसी फेफना में एक एनजीओ के सहयोग से 100 बेड के कोविड अस्पताल का निर्माण कराया गया था।

सीएचसी फेफना में अमेरिकन इंडिया फाउंडेंशन, मास्टर कार्ड एवं आईएसवी राइजअप के सहयोग से निर्मित अस्पताल का उद्घाटन 7 जनवरी 2022 को किया गया। तत्कालिन मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त तथा राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने इसका उद्घाटन किया था। इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई थीं। विदेशी तकनीक से बने इस हॉस्पिटल में बेड, वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण लगाए गए। लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ और रखरखाव भी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अब इन उपकरणों को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

इसको लेकर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के बीच चर्चा हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ जयंत कुमार, सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक का कहना है कि फेफना के कोविड अस्पताल में लगी एसी, बेड, कुर्सी-टेबल, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर रखरखाव केअभाव में खराब हो रहे हैं। ऐसे में सभी उपकरणों को सदर अस्पताल लाया जाएगा। इसके लिए एनजीओ के डायरेक्टर और शासन को पत्र भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago