Categories: बलिया

बलियाः कांस्टेबल का अनोखा आवेदन, शादी के बाद ‘खुशखबरी’ के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए

बलियाः चाहे कोई तीज त्यौहार हो, या कोई बड़ा उत्सव, पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिल पाती। 12-12 घंटों की ड्यूटी, काम का बोझ और परिवार से दूरी पुलिस को तनाव ग्रस्त करती है। छुट्टी न मिलने से दारोगा से लेकर सिपाही तक परेशान हैं।

आम तौर पर जरुरी कार्यों के लिए दो-चार दिन का ही अवकाश मिलता है। ऐसे में पुलिसकर्मी अवकाश के लिए अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है बलिया से, जहां डायल 112 में तैनात एक कांस्टेबल ने छुट्टी के लिए बेहद ही अजब गजब और रोचक आवेदन दिया है।

सिपाही ने अपने आवेदन में लिखा है कि  ‘महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है तथा उनके साथ रहना है। प्रार्थी घर पर निवास करेगा। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिवस का ईएल देने की कृपा करें।’ सक्षम द्वारा इसे संस्तुति के साथ अग्रसारित भी कर दिया गया है।

वहीं एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि अवकाश लेना हर किसी का अधिकार है। कभी-कभार पर्व-त्योहार पर आपात स्थिति को छोड़कर अन्य समान्य छुट्टी देने में परहेज किया जाता है। किसी सिपाही द्वारा अवकाश के लिये इस तरह की बातों का हवाला देकर आवेदन करने की जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि विभाग में कई पुलिसकर्मी छुट्टी न मिलने से परेशान हैं। कई जवान ऐसे हैं जिन्हें काफी समय से छुट्टी नहीं मिली। प्रदेश के किसी भी जगह पर तनाव होते ही सबसे पहले पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी जाती है। छोटे-बड़े चुनावों के अलावा होली, दीपावली, दशहरा, ईद, बकरीद, मोहर्रम आदि तीज-त्योहार पर अवकाश देने की प्रक्रिया को बंद कर दी जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी तनावग्रस्त हैं.

बता दें कि पुलिस अथवा अन्य सरकारी महकमों में महिलाओं के लिये मातृत्व तथा पुरुषों के लिये पितृत्व अवकाश का प्रावधान है। लेकिन महिलाओं को जहां 180 दिन का अवकाश मिलता है लेकिन पुरुषों को केवल 15 दिन का ही पितृत्व अवकाश मिल सकता है। विभागीय अधिकारी के अनुसार यह अवकाश पूरी नौकरी के दरमियान केवल दो बार ही लिया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago