बलियाः गंगा का बढ़ता जलस्तर डरा रहा है। गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु के काफी करीब पहुंच चुका है और शनिवार आधी रात से 6 सेमी प्रति घंटे का तीव्र बढ़ाव शुरु हो गया। इसके बाद से ही तटवर्ती इलाकों में लोगों के बीच खौफ का माहौल है।
लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भाग रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है। कटान काफी तेज हो गया है। ऐसे में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
बता दें कि नदी का जलस्तर धीरे-धीरे रौद्र रुप में तब्दील होता जा रहा है। रविवार सुबह आठ बजे गायघाट गेज जलस्तर 55.870 मीटर दर्ज किया गया। नदी में 6 सेमी प्रति घन्टे का बढ़ाव हो रहा है। शनिवार शाम चार बजे नदी का जल स्तर 55.070 मीटर था। इस प्रकार नदी मे पिछले 16 घन्टे में 80 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी।
नदी की चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से मात्र 74 सेमी नीचे बह रही है। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर पर दर्ज हैं। चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंच चुकी नदी की लहरें कटान प्रभावित सुघरछपरा, दूबेछपरा, उदयीछपरा के पास उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। उधर नदी के बाढ़ का पानी मौजा धर्मपूरा, मझौवा, शुक्लछपरा, बेलहरी, गायघाट आदि के 50 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल मे फैली सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…