Categories: बलिया

बलिया के इस नगर पंचायत के ईओ पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित

बलिया जिले के चितबड़ागांव नगर पंचायत के निर्वतमान चेयरमैन ने ईओ पर लाखों के गोलमाल और कूटरचित प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

बता दें कि चितबड़ागांव नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बोर्ड की बैठक 10 मई 2022 को हुई थी। बैठक में कूटरचना कर जोड़ा गया। क्रम संख्या एक से तीन तक प्रस्ताव हुए थे। इसमें मुख्य प्रस्ताव बरसाती नालों की सफाई का कार्य था। इसी बीच मेरे अधिकार प्रतिबंधित के बीच प्रस्ताव में ईओ अनिल कुमार द्वारा क्रम संख्या चार से 25 तक कूटरचना कर जोड़ा गया। उनके द्वारा अपने चहेते को टेंडर दिलाया गया।त्रिपाठी ने आगे बताया कि जब 30 नवंबर 2022 को मैंने पुनः कार्य अधिकृत किया तो ईओ ने दो दिसंबर 2022 को 28.41 लाख का जेम पोर्टल पर टेंडर निर्गत कर कंबल खरीद आदि के नाम पर लूट खसोट किया गया है।

बलिया डीडीओ राजित राम मिश्र ने कहा कि चितबड़ागांव नगर पंचायत में पूर्व चेयरमैन की ओर से ईओ पर धांधली करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago