बलिया जिला अस्पताल में मरीजों को बेसिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा 4 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई। अस्पताल में एक्स-रे कराने सैकड़ों मरीज आए, लेकिन जांच नहीं होने पर वे मायूस होकर लौट गए। यह पहली बार नहीं है जब जिला अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्था बनी हो, इससे पहले भी कई बार जिला अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्थाएं सामने आ चुकी है।
इधर एक माह बाद अस्पताल में मेडिकोलीगल और अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू हो गई है। इससे पहले रेडियोलॉजिस्ट सड़क दुर्घटना के कारण लंबी छुट्टी पर चले गए थे, इस वजह से अस्पताल में मेडिकोलीगल और अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह बंद हो गई थी। अब रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद यह जांच दोबारा शुरू हुई है।
सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि एक्स-रे मशीन की आटोमेटिक स्टेपलाइजर में तकनीकी खराबी के कारण जांच बंद है। टेक्नीशियन को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मरम्मत होने के बाद पूर्व की भाति सुविधाएं मिलेंगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…