Categories: बलिया

बलियाः काम से नदारद मिले 12 विद्युतकर्मी बर्खास्त, कई पर केस दर्ज

बलिया में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। कई जगह बिजली आपूर्ति ठप्प हो चुकी है। जनता की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जिले के सभी फीड़रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 12 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया, कई पर मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

दोनों अधिकारियों ने आज सिविल लाइन पावर हाउस, आवासीय कालोनी बहादुर में ट्रांफार्मर, 33/11 केवी विधुत उपकेंद्र विशुनीपुर, 33/11 केवी हनुमानगंज एवं सुखपुरा का जायजा लिया। साथ ही डीएम ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि विधुत आपूर्ति बाधित करने वाले सरकारी कर्मचारी या संविदा कर्मचारियों हो उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाही करने का निर्देश है। उन्होंने कहा कि सभी पावर हाउस के आस-पास पुलिस बल की तैनाती की जाय। उसके आस-पास कोई भी व्यक्ति दिखाई दिए तो उसको पकड़ कर तत्काल अनेक प्रकार की धारा लगाकर उसको जेल भेजने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

विशुनीपुर पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी दुर्गेश सिंह ने बिजली अन्दर ग्राउंड फाल्ट की समस्या की विधिवत जानकारी दी। साथ ही उनको निर्देश दिया कि फाल्ट की समस्या को तत्काल ठीक कराकर बिजली चालू कराने को कहा। साथ ही वहाँ पर अनुपस्थित कर्मचारी पर्यवेक्षक सुजीत कुमार, संजय कुमार के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज किया किया गया और अनुपस्थित संविदा कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके।

गौरतलब है कि बिजली कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। बलिया के कुछ जिलों में कर्मचारियों ने निर्धारित तारीख से पहले ही हड़ताल शुरू कर दी। अब भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिसके चलते लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago