10 करोड़ की लागत से संवर रहा बलिया का रेलवे स्टेशन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बलिया रेलवे स्टेशन को संवारने का काम चल रहा है। साज-संवार के काम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर का स्वरुप बदला जा रहा है। उत्तरी द्वार को आकर्षक बनाने का काम चल रहा है।

स्टेशन को बनारस डीआरएम ऑफिस की तर्ज पर संवारा जा रहा है। यहां की दीवारों पर राजस्थान के धौलपुर के पत्थर लगाए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार से मालगोदाम तक सीसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके जरिए मलजल की ठीक से निकासी की व्यवस्था होगी।प्लेटफार्म एक और दो पर नया शेड बन रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग स्टैंड का विस्तार होगा। प्लेटफार्मट की छत पर एल्युमिनियम कोटेड फाल सीलिंग की जा रही है। प्रतीक्षालय की फर्श और दीवारों पर ग्रेनाइट लगेगा। वीआईपी लाउंज और डीलक्स शौचालय बनाया जाएगा। दो और चार प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगेगी। पुरानी सीढ़ियों पर स्टील के ग्रिल लगाए जाएंगे।

इसके अलावा स्टेशन परिसर में बने कैफेटेरिया को तोड़ कर आधुनिक कैंटीन बनाई जाएगी। रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जून तक काम पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना समय पर खत्म करने के लिए इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी गई है। सघन मॉनीटरिंग की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

4 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago