बलिया जिले के चितबड़ागांव नगर पंचायत के निर्वतमान चेयरमैन ने ईओ पर लाखों के गोलमाल और कूटरचित प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।
बता दें कि चितबड़ागांव नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बोर्ड की बैठक 10 मई 2022 को हुई थी। बैठक में कूटरचना कर जोड़ा गया। क्रम संख्या एक से तीन तक प्रस्ताव हुए थे। इसमें मुख्य प्रस्ताव बरसाती नालों की सफाई का कार्य था। इसी बीच मेरे अधिकार प्रतिबंधित के बीच प्रस्ताव में ईओ अनिल कुमार द्वारा क्रम संख्या चार से 25 तक कूटरचना कर जोड़ा गया। उनके द्वारा अपने चहेते को टेंडर दिलाया गया।
बलिया डीडीओ राजित राम मिश्र ने कहा कि चितबड़ागांव नगर पंचायत में पूर्व चेयरमैन की ओर से ईओ पर धांधली करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…