प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बुलेट ट्रेन चलवाने की तैयारी में लगे हैं, लेकिन वीआईपी ट्रेन में शुमार राजधानी एक्सप्रेस की हालत ही बिगड़ी है। इसका संचालन ही पटरी पर नहीं है।
असम के डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन कल देर रात बलिया के पास खराब हो गया। इसके कारण ट्रेन करीब दो घंटा तक बलिया स्टेशन पर ही खड़ी रही।
बलिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर कल देर रात राजधानी एक्सप्रेस 12435-अप के इंजन में खराबी आ गई। जिसके कारण ट्रेन करीब दो घंटा तक बलिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
इसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कंट्रोल ने दूसरा इंजन भेजा। इसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।
कल रात सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन बलिया से जैसे ही आगे बढ़ी, उसके इंजन में कुछ खराबी आने के कारण इंजन बंद हो गया।
जिसकी सूचना पाकर स्टेशन मास्टर सहित अन्य कर्मचारी व आरपीएफ के जवान इंजन के पास पहुंचे। दोनों लोको पायलट के लाख प्रयास करने के बाद भी जब इंजन नहीं चला तो अंत में स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
कंट्रोल रूम ने दूसरा इंजन बलिया भेजा। काफी देर तक गाड़ी खड़ी होने से यात्रियों में खलबली मची रही। आधी रात होने के कारण आरपीएफ प्रभारी अमित राय पूरी फोर्स के साथ ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा में लगे रहे। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग पर भी आवागमन बंद रहा। इसके कारण यहां से आने-जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से निकलते रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…