दिल्ली के रामलीला मैदान में अमित शाह की ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली आज

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। बीजेपी की इस विशाल रैली का नाम ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी की दिल्ली इकाई पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए रविवार को यहां रामलीला मैदान में इस रैली का आयोजन कर रही है। इसमें बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल रहेंगे।

इस रैली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता लोगों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी की इस रैली में करीब 1.25 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

दिल्ली बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि इस समुदाय के लोगों ने पिछले साल नगर निगम के चुनावों में पार्टी को समर्थन दिया था। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कुल मतदाताओं में 40 प्रतिशत पूर्वांचली मतदाता हैं। गौरतलब है कि इस रैली के माध्यम से दिल्ली में अमित शाह अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए एजेंडा भी तय करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago