आयुष्मान भारत: बलिया के लगभग 2 लाख परिवार को मिलेगी फ्री में इलाज की सुविधा

बलिया: अब गरीब परिवार को किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए किसी साहूकार या किसी के दर पर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब गोल्डेन कार्ड के जरिए पांच लाख के फ्री इलाज की सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि निजी चिकित्सालयों में भी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी इस योजना की शुरुआत रविवार को पूरे देश में हो गई। इसके अंतर्गत जिले के एक लाख 97 हजार 813 गरीब परिवार के लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें एक लाख 65 हजार 124 परिवार ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि 32389 परिवार नगरीय क्षेत्र के हैं।

टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में बकायदा एक कार्यक्रम आयोजित कर इसकी शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने किया। इस अवसर पर 13 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी जी की सोच यह योजना विशेषकर गरीबों के लिए ही है। अब कोई इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। पांच लाख तक का फ्री इलाज की सुविधा देने वाली यह योजना वास्तव में क्रांतिकारी योजना है।

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि पैसे के अभाव में गरीब परिवार अच्छे अस्पताल में इलाज नहीं करा पाते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस योजना के तहत सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी सबका इलाज हो सकेगा। लाभार्थी को अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

जिले के इन अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी पांच लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा लाभार्थी परिवार को मिलेगी। फिलहाल शहर के पुरुष व महिला चिकित्सालय के साथ निजी अस्पताल गौरव नर्सिंग होम में पात्र परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। कुछ और प्रमुख निजी अस्पतालों का चयन दो-चार दिनों में हो जाने की संभावना है। इस प्रकार हम देख सकते हैं कि जहां गरीब परिवार के लोग पैसे के अभाव में इलाज कराने जाने से डरते थे, अब वहां भी उनको बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया होगी, जो पूरी तरह कैशलेस होगी।

सहयोगी की भूमिका में होंगे आरोग्य मित्र

योजनान्तर्गत आरोग्य मित्र अस्पताल में तैनात होंगे। इनके पास मरीजों की पहचान सत्यापित करने और उन्हें इलाज के दौरान मदद करने का काम होगा। लाभार्थियों के वेरिफिकेशन में इन आरोग्य मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके अलावा किसी भी पूछताछ और समस्याओं के समाधान के लिए भी मरीज इन लोगों से संपर्क कर सकेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

10 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

10 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

10 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

10 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

10 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

12 hours ago