बेल्थरारोड- गंगा जमुनी तहजीब विकसित करने और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मशहूर बेल्थरारोड में शुक्रवार की देर शाम ताजिया जुलूस के दौरान झड़प, पथराव आदि घटनाओं ने अमन पसंद लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
चौकिया मोड़ और बेल्थरा बाजार संपर्क मार्ग से सटे पिपरौली बड़ागांव की एकसार मौजे में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हुई घटना से ग्रामवासी हतप्रभ हैं।
बताया जाता है कि एसार मौजे में शुक्रवार को तड़के इमामबाड़ा स्थित एक विद्युत पोल हटाने को लेकर दोनों संप्रदाय में आक्रोश गहरा गया तथा अंततोगत्वा शाम में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट हो गई।
गिरी बंधुओं के पेड़ की डाली काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों संप्रदायों के बीच झड़प, पथराव और मारपीट की घटना को अंजाम देकर सांप्रदायिक सौहार्द को तार-तार कर दिया गया। घटना के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह मौके पर पहुंच सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।
घटना को लेकर हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है फिर भी एहतियात के तौर पर तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
वहीँ जुलूस के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने शनिवार को दस बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पुष्टि करते हुए उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त बवाल मामले में दोनों पक्ष की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। बावजूद इसके दस बवालियों पर उक्त कार्रवाई की गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…