बलिया में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। जहां छपरा रेल खंड अंतर्गत बांसडीहरोड बाजार में मंगलवार को रेलवे की भूमि पर किये अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर रेलवे का बुलडोजर चला। इस दौरान गुमटी, टीन शेड, दुकान आदि हटाई गई।
बता दें करीब 10 दिन पहले नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस की समय सीमा खत्म होने पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बांसडीहरोड बाजार पहुंची। इस दौरान रेल की भूमि पर किये अतिक्रमण पर बुलडोजर के बल पर हटाया गया।
इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सदानंद सरोज ने कहा कि फिर किसी ने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार, TI राज कपूर सिंह, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, पीएसी जवान सहित महिला पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…