Categories: बलिया

बलियाः कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल

देशभर में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना की आफत दोबारा भयावह रुप धारण न करें, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के अस्पतालों में सुविधाओं में ईजाफा किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित ऑक्सीजन प्लांट और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चुस्त-दुरुस्त किया गया है।

मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टर विजय यादव की अध्यक्षता में मॉकड्रिल किया गया। जहां कोरोना की जांच और बूस्टर डोज लगाने की प्रकिया शुरु कर दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गई है। कोरोना को फैलने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर सत्यवान सिंह, सुशील सिंह, केदार, वंशीधर आदि उपस्थित रहे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि डरने की जरूरत नहीं है। सावधान रहने की जरूरत है। इस बार पूरी तैयारी ठीक-ठाक है। लोगों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago