Categories: बलिया

बलियाः निर्माण कार्यों के नाम पर 10.73 लाख का गबन, बीडीओ व सचिवों को नोटिस जारी

बलिया के बांसडीह ब्लॉक के चार गांवों में विकास कार्यों के नाम पर 10.73 लाख के गबन का खेल उजागर हुआ था। इस मामले में जिला विकास अधिकारी ने तत्कालीन बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि तीन सप्ताह पहले विकासखंड बांसडीह ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों मल्हौवा, हालपुर, देवरार एवं सुरहिया में विकास कार्यों की जांच हुई। इस निरीक्षण के दौरान एडीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह को काफी अनियमितताएं देखने को मिली। लाखों के भ्रष्टाचार का मामला भी उजागर हुआ।

ग्राम पंचायत हालपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की लागत 5.71 लाख रुपए गए थी लेकिन इसमें से 5 लाख 24 हजार 370 रुपए का भुगतान हुआ। जब अवर अभियंता दिलीप खरवार ने मूल्यांकन किया तो शौचालय का निर्माण अधूरा ही मिला। जितना कार्य हुआ उसमें केवल 2 लाख 43 हजार रुपए खर्च हुए हैं। यानि कि शौचालय निर्माण में 2 लाख 80 हजार 502 रुपए का अतिरिक्त गबन किया गया था। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी, प्रशासक व अवर अभियंता को संयुक्त रूप से जिम्मेदार माना गया।

ग्राम पंचायत मल्हौवा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में 3 लाख 60 हजार 743 रुपए के अतिरिक्त धनराशि का आहरण किया गया। अतिरिक्त धनराशि आहरण के लिए वीडीओ, तत्कालीन बीडीओ व अवर अभियंता को जिम्मेदार माना। निरीक्षण के दौरान ग्रामपंचायत देवरार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा मिला। जबकि इसके निर्माण कार्य में कुल 4 लाख 31 हजार 141 रुपए का भुगतान हुआ। जबकि असल में निर्माण लागत सिर्फ 1 लाख 79 हजार 796 रही। यहां 251345 रुपये का अतिरिक्त आहरण किया गया।
ऐसे ही अनियमितता ग्राम पंचायत सुरहिया में देखने को मिली। जहां शौचालय निर्माण के लिए 74 हजार रुपए का भुगतान किया गया। पंचायत भवन में फर्नीचर, प्लम्बरिंग के नाम पर भी 106791 रुपए निकाले गए. लेकिन कुछ भी काम नहीं हुआ। यहां 181058 का गबन किया गया। इस गबन के लिए भी तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और प्रशासक संयुक्त रुप से जिम्मेदार हैं।
बलिया जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि एडीपीआरओ तकनीकी की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जबाव देने का निर्देश दिया गया है। जबाव मिलने के बाद उसका परीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago