Categories: बलिया

बलिया- बिजली चोरी पर कारवाई, 85.36 लाख बकाया होने पर काटे 413 कनेक्शन

बलिया। जिले में बिजली विभाग ने बकायादारों कार्रवाई की है। जहाँ 413 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया है। जिन लोगों का कनेक्शन काटा गया उनपर 85 लाख 36 हजार बकाया था। जिसके चलते कार्रवाई की गई। साथ ही बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिजली विभाग ने अभियान चलाकर मंगलवार को करीब 85.36 लाख रुपये बकाया होने पर 413 कनेक्शन काट दिए। और 16 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 46 लोगों पर कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही बिजली विभाग ने 42 लाख नकद भी जमा कराया। एक लाख से अधिक बकायेदारों पर भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान बेल्थरा रोड के शास्त्री नगर में एक हॉस्पिटल में घरेलू बिजली का इस्तेमाल होते भी विजिलेंस टीम ने पकड़ा। यहां मीटर से बाईपास करके विद्युत चोरी की जा रही थी।जिसको लेकर बिजली विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago