Categories: बलिया

बलियाः बिजली विभाग का एप रखेगा उपभोक्ताओं पर नजर, अब तक 134 कटिया कनेक्शन पकड़ाए

बलिया का बिजली विभाग बकायेदारों पर कार्रवाई कर रहा है लेकिन जिले में अभी भी कई उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए विभाग ने एक एप बनाया है, जो कि उपभोक्ताओं पर नजर रखेगा।

जिले में 3 लाख 5 हजार 427 लोग बिजली उपभोक्ता हैं लेकिन इनमें से महज 22 फीसदी ने ही बकाया बिल जमा किया है। कई उपभोक्ता बिल समय से नहीं मिलने के कारण पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए विभाग ने एफएमएस एप बनाया है।

जिसमें हर ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं का विवरण दर्ज किया जाएगा, उनकी निगरानी की जाएगी। साथ ही राजस्व वसूली, कटिया कनेक्शन पर नजर रखी जाएगी। निगरानी की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी को दी गई है। अब तक मोबाइल ऐप के जरिए 1500 उपभोक्ताओं का विवरण दर्ज किया गया है। इसमें 134 कटिया कनेक्शन पाए गए और 48 उपभोक्ताओं का लेजर में विवरण ही नहीं था।

विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके जैन का कहना है कि जिले में 22 फीसदी ही बिल वसूली हो रही है। वसूली बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव के पांच बड़े एवं दबंग बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर वसूली की कार्रवाई जिला प्रशासन के माध्यम से कराई जाएगी। बकायेदारों से वसूली को लेकर कार्रवाई तेज की जाएगी। हर गांव के पांच बड़े व दबंग बकायेदार की सूची तैयार होगी। अब उपभोक्ताओं की निगरानी एप से की जा रही है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago