Categories: बलिया

बलियाः बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची डीएम, लोगों से राहत शिविरों में जाने की बात कही

बलिया के बैरिया क्षेत्र में बारिश होने से सुघर छपरा व गोपालनगर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। जनजीवन अस्त-वयस्त है। स्थानीय लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने पहुंची।

उन्होंने सुघरछपरा व गोपालनगर के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। साथ ही सुघरछपरा में कटानरोधी कार्यों को भी देखा। इस दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा को निर्देश दिया कि अभी भी अगर कोई काम थोड़ा बहुत छूटा हो तो उसे पूरा करा दें। हर हाल में सभी तटबन्ध और स्पर सुरक्षित रहने चाहिए।

जिलाधिकारी ने गोपालनगर में नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से मुलाकात दी। डीएम ने समझाईश दी कि पानी बढ़ रहा है, इसलिए बाढ़ राहत शिविरों में जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से भोजन, पानी, चिकित्सा, पशुओं के लिए चारा सहित हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़ते पानी के बीच सुरक्षित रहें और शिविरों में जाएं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago