बलिया के बेलथरा रोड में छठ पूजा के मौके पर चुनावी पोस्टर को लेकर विवाद मामले में कार्रवाई की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे प्रवीण नारायण गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उभावं पुलिस ने गोरख जायसवाल उर्फ गुड्डू, अमित जायसवाल और सभासद प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि बेलथरा रोड के रामलीला मैदान (बीचला पोखरा) पर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। बेल्थरारोड नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रवीण नारायण गुप्त ने चेयरमैन के समर्थकों पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
प्रवीण नारायण गुप्त का कहना था कि वह सहयोगियों के साथ रामलीला मैदान में बैनर लगवा रहे थे। लेकिन उसके ऊपर वर्तमान चेयरमैन ने अपना बैनर लगवा दिया। चेयरमैन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं की। फिर प्रवीण नारायण गुप्त ने रविवार को एक दूसरा 30 फीट बड़ा बैनर मंदिर साइड में पोखरे की तरफ लगवा दिया।
इसी दौरान वर्तमान चेयरमैन के समर्थक बाइक से पहुंचे और चूना छिड़कने का बहाना बताकर बैनर को पोखरे साइड में लगने से रोकने लगे। विरोध पर बैनर फाड़ने की धमकी दी। मोबाइल में वाकये को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो मोबाइल को पोखरे में फेंक दिया।
वर्तमान चैयरमैन की सफाई– इधर जब बलिया खबर ने चैयरमैन से बात की थी तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है, दुर्गा पूजा के पुराने पोस्टर पर हमारे लोगों ने पास्टर लगा दिया था अमूमन ऐसा होता है कि कोई त्यौहार निकल जाता है जो उस पर दूसरा पास्टर लगा दिया जाता है, बस इसी बात को मुद्दा बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…