Categories: बलिया

दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा बलिया का आयुर्वेदिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

आजमगढ़ मंडल का इकलौता आयुर्वेदिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बलिया में बनकर तैयार होने वाला है। दिसंबर तक अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकांश कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही जिलेवासियों को अस्पताल की सुविधा मिलेगी।

बता दें कि साल 2018 में चितबड़ागांव के फिरोजपुर में सुपर स्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। 50 बेड का अस्पताल दो साल में बनकर तैयार होना था। प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री व फेफना के तत्कालीन विधायक उपेंद्र तिवारी के प्रयास से शिलान्यास के बाद काम शुरू हुआ। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पैक्सफेड को दी गई। इसके लिए लगभग 6.95 करोड़ रुपये शासन की ओर से अवमुक्त किया जा चुका है। दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा करना था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर दिसंबर 2022 समय सीमा निर्धारित की गई है।

अस्पताल का 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इस अस्पताल के चालू होने के बाद आयुर्वेद पद्धति से लोगों का इलाज शुरू होगा। यहां पर रोगियों को भर्ती करने के साथ ही इलाज से जुड़े अन्य सभी इंतजाम होंगे। साथ ही मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर्स की तैनाती होगी। अस्पताल में पंचकर्म, क्षारसूत्र और योग के जरिए रोगों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, शिरोधारा, बस्ती आदि पारंपरिक विधि से उपचार होगा। इससे गठिया, रियूमेटॉइड, अर्थराइटिस, लकवा, चर्मरोग, तनाव, अनिद्रा, आदि बीमारियों का इलाज होगा।

यूपीआरएनएस (पैक्सफेड), अभियंता आकाश राय ने बताया कि चितबड़ागांव के फिरोजपुर में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। जो व्यवस्था करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को है, उसे पूरा करने के बाद हैंडओवर किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago