Categories: बलिया

बलिया-मऊ रेलखंड पर समपार बनाने की मांग, 13 दिन से धरने पर ग्रामीण

बलिया-मऊ रेलखंड पर फेफना के सिंहपुर-कचीपरिवा मार्ग पर रेलवे समपार बनाने की मांग को लेकर धरना जारी है। 13 दिनों से आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। पिछले दिनों सीआरएस के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने समपार फाटक खोलने का मांग पत्र भी सौंपा था। लेकिन रेलवे और जिला प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

बता दें सिंहपुर-कचीपरिवा मार्ग के रेलवे लाइन पर छोटी लाइन पर क्रासिंग फाटक था, जिससे आधा दर्जन गांवों के लोगों का मुख्य सड़क पर आना जाना था। बड़ी लाइन बनने के साथ इसे बंद कर दिया गया। रेल अधिकरियों ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बावजूद अंडरपास न बनने पर ग्रामीण जिला प्रशासन से लेकर रेल मंत्रालय तक गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई पहल धरातल पर नहीं दिख रही है।

विधानसभा चुनाव का बहिष्कार – सिंहपुर-कची पुरवा मार्ग के रेल लाइन पर समपार या अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार तक कर चुके हैं। तमाम पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव बाद फाटक बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह अपना वादा भूल गए।

पूर्व पीएम चन्द्रशेखर की कमी हो रही महसूस- रेल लाइन पर समपार बनाने की मांग को लेकर धरने बैठे ग्रामीण पूर्व पीएम चन्द्रशेखर को याद करते हुए कहा कि वह रहते तो धरने पर नहीं बैठना पड़ता। उनके कान तक जिले की समस्या पहुंचते ही उसका समाधान तत्काल कराते थे। उन्होंने जिलेवासियों के लिए राजधानी जैसी ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाने का काम किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago