बेलथरा रोड में चुनावी पोस्टर विवाद मामला- सभासद प्रतिनिधि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

बलिया  के बेलथरा रोड में छठ पूजा के मौके पर चुनावी पोस्टर को लेकर विवाद मामले में कार्रवाई की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे प्रवीण नारायण गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उभावं पुलिस ने  गोरख जायसवाल उर्फ गुड्डू, अमित जायसवाल और सभासद प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि  बेलथरा रोड के रामलीला मैदान (बीचला पोखरा) पर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। बेल्थरारोड नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रवीण नारायण गुप्त ने चेयरमैन के समर्थकों पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रवीण नारायण गुप्त का कहना था कि वह सहयोगियों के साथ रामलीला मैदान में बैनर लगवा रहे थे। लेकिन उसके ऊपर वर्तमान चेयरमैन ने अपना बैनर लगवा दिया। चेयरमैन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं की। फिर प्रवीण नारायण गुप्त ने रविवार को एक दूसरा 30 फीट बड़ा बैनर मंदिर साइड में पोखरे की तरफ लगवा दिया।

इसी दौरान वर्तमान चेयरमैन के समर्थक बाइक से पहुंचे और चूना छिड़कने का बहाना बताकर बैनर को पोखरे साइड में लगने से रोकने लगे। विरोध पर बैनर फाड़ने की धमकी दी। मोबाइल में वाकये को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो मोबाइल को पोखरे में फेंक दिया।

वर्तमान चैयरमैन की सफाई– इधर जब बलिया खबर ने चैयरमैन से बात की थी तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है, दुर्गा पूजा के पुराने पोस्टर पर हमारे लोगों ने पास्टर लगा दिया था अमूमन ऐसा होता है कि कोई त्यौहार निकल जाता है जो उस पर दूसरा पास्टर लगा दिया जाता है, बस इसी बात को मुद्दा बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago