Categories: बलिया

बुजुर्ग लाचार, बलिया में ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम- अस्पताल लेने जाने तक महिला की मौत

बलिया में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग के सभी दावों की हकीकत को उजागर कर दिया। बुजुर्ग दंपति को लचर स्वास्थ्य विभाग का सामना करना पड़ा। और बुजुर्ग की मौत तक हो गई। यहां तक कि लाश के लिए वाहन नहीं मिला।

जहां एक लाचार बुजुर्ग पति को बीमार पत्नी को 3 किमी दूर ठेले से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। और जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स ने रेफर कर दिया जिसके बाद बुजुर्ग ने पैसों का इंतजाम कर टेम्पो से जिला अस्पताल पहुंचाया। इतना सबके बावजूद पत्नी की जान नहीं बचा पाया। हद तो तब हो गई जब लाश को जिला अस्पताल से घर ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिली तो 11 सौ रुपये किराया देकर निजी एम्बुलेंस से पत्नी की लाश लेकर घर लौट सका।दरअसल चिलकहर ब्लॉक के अन्दौर गांव के सुकुल प्रजापति की पत्नी 55 वर्षीय जोगनी की तबियत खराब हो गई। अस्पताल तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, लिहाजा ठेले पर ही पत्नी को लेटाकर तीन किमी दूर पीएचसी चिलकहर पहुंचे। सुकुल के मुताबिक, स्वास्थ्य केन्द्र पर कुछ दवाएं देकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में पियरिया के पास पत्नी को ठेला पर ही छोड़कर वह पैदल घर आ गये। पैसे-कपड़े आदि लेकर वापस पत्नी के पास पहुंचे और वहां से टेम्पो से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचे।

लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सुकुल के मुताबिक रात करीब 12 बजे मौत के बाद लाश ले जाने के लिए अस्पताल वालों से एम्बुलेंस मांगा तो उन्होंने रात में वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होने की बात बताई। लाचार होकर 11 सौ रुपये में निजी एम्बुलेंस किराए पर तय किया और लाश को लेकर पहुंचे।

वहीं यह मामला ट्वीट के जरिये शासन तक पहुंचा है। इसकी जांच का निर्देश भी जारी हो चुका है। सीएमओ डा. नीरज पांडे का कहना है कि जानकारी होने पर पता कराया गया तो चिलकहर पीएचसी पर ठेले से किसी मरीज के पहुंचने की जानकारी नहीं मिली। अस्पताल से एम्बुलेंस नहीं मिलने की किसी ने शिकायत नहीं की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामले में किसी के भी दोषी निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago