पेपर लीक केसः लखनऊ से आई उच्च स्तरीय टीम ने की बलिया के परीक्षा केंद्रों की जांच

बलिया में इंटर अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में जहां एक ओर पुलिस और एसटीएफ की टीम छापेमार कार्यवाही कर रही है तो वहीं अब मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरु हो गई है। मामले में माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शिविर लखनऊ के उपनिदेशक और माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के उप सचिव की टीम सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों की जांच की।

इसके बाद टीम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची और देर शाम तक अभिलेखों की पड़ताल करती रही। बता दें कि सोमवार माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव जयशंकर दुबे, माध्यमिक शिक्षा शिविर लखनऊ के उप निदेशक चंद्र प्रकाश यादव और माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के उप सचिव देवव्रत सिंह बलिया पहुंचे थे और जांच की।अब मिले सबूतों के आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को देगी। मामले में एसटीएफ भी कार्यवाही कर रही है।इससे पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह भी बलिया पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि मामले को लेकर टीम पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रजेश सिंह से जुड़े तारों को सुलझाने में लगी हुई है। इस जांच में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में की गई धांधली का राज भी खुल सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि अधिकारियों की टीम जांच के लिए अभी जिले में है। कहा जा रहा है कि इस जांच में कई अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago