बलिया के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को शिक्षा व स्वरोगार के लिए मिलेगा लोन, जानें प्रक्रिया

बलिया के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी व जैन) समुदाय के छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए लोन मिलेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा शैक्षिक ऋण योजना के अंतर्गत प्रोफोशनल एवं जॉब आरियटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं का जनपद निवासी होना अनिवार्य है, परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम होनी चाहिए।

शहरी क्षेत्रों के लिए एक लाख बीस हजार रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 98 हजार रुपये से अधिक न हो। इनको तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण की व्यवस्था की गई है। जिन परिवारों की वार्षिक आय दोगुने से अधिक लेकिन आठ लाख रुपये से कम हो उनके छात्रों को आठ प्रतिशत तथा महिला छात्राओं को पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से अधिकतम 20 लाख तक ऋण की व्यवस्था की गई है। शैक्षिक ऋण चार लाख रुपये की दर से अधिकतम पांच वर्षों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्र-छात्राएं इस योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए निगम मुख्यालय के मोबाइल नंबर 9415579204 पर संपर्क किया जा सकता है। अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि ऋण वापसी छह माह बाद या नौकरी लगने पर, जो पहले हो से पांच साल में 60 मासिक समान किश्तों में की जाएगी। इसके लिए छात्र या छात्रा को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार शीडेड, बैंक खाता संख्या भी देनी होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago