जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में SP-DM की भी अग्निपरीक्षा होगी?

बलिया। जिले में जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव की गहमागहमी अपने जोर पर है। इन्हीं सब के बीच जिले में जिस तरह की राजनीति खबरें आ रही हैं DM-SP के लिए अग्निपरीक्षा की घड़ी है। सपा और भाजपा के नेता-मंत्रियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ एसपी से मुलाकात कर अपना अपना पक्ष भी रख दिया है। बीते 1 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एसपी से मुलाकात करके सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी व नारद राय के गिरफ्तारी की मांग की। खबरों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के चार विधायक और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एसपी से मिलने पहुंचे लेकिन मिल नहीं पाए। इससे पहले अंबिका चौधरी के भी पुलिस अधीक्षक से मिलने की खबर थी।

क्या है आरोप प्रत्यारोप– जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह ने अंबिका चौधरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कई जिला पंचायत सदस्यों को छत्तीसगढ़ ले जा कर बंधक बना दिया है। वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा के पिता ने बांसडीह रोड थाने में तहरीर दी कि उनके बेटे को अंबिका चौधरी और आनंद चौधरी ले गए हैं अब उनकी बेटे से बात नहीं हो पा रही है इस घटना के कुछ ही समय बाद रमेश वर्मा ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने आए हैं और उनके पिताजी से भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने दबाव बनवा कर तहरीर दिलवा दी है।

वहीं बीते दिनों टीवी डिबेट में सपा नेता नारद राय और भाजपा विधायक एवं मंत्री उपेंद्र तिवारी के बीच काफी तनातनी देखी गई। जिले में भाजपा के नेताओं ने सपा और ख़ासकर अम्बिका चौधरी व नारद राय पर जिला पंचायत सदस्यों को अगवा कर लेने तक के आरोप लगाए हैं। अब सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपा के मंत्री-विधायक अपने ही प्रत्याशियों के अगवा होने की शिकायत कर रहे हैं।

लगातार जिला प्रशासन से मिल रहे हैं। नेताओं के जिला प्रशासन से इस तरह से मिलने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल प्रशासन पर निष्पक्ष चुनाव कराने का दबाव है लेकिन निष्पक्षता कितनी है इसको बताने के लिए जनप्रतिनिधियों के आरोप प्रत्यारोप पर्याप्त है। बाकी जिला प्रशासन के लिए इतनी गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण चुनाव करा लेना बड़ी जिम्मेदारी साबित होने वाली है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago