बलिया में तीन सदस्य डाल सकते हैं कंपेनियन वोट! पार्टियों में डर, जाने पूरा मामला

बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सभी पार्टियों में जोर आज़माईश चरम पर है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी और भाजपा में कंपेनियन वोट के लिए सुगबुगाहट तेज होने लगी है।लिए भी सुगबुगाहट होने लगी है। इसके लिए दोनों ही पार्टियां अपना दम खम लगा रही हैं। सपा को लग रहा है कि उसके खेमे के जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि इस बार जिला पंचायत बोर्ड में चार निरक्षर सदस्य भी चुनकर आये हैं। इन सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान के लिए प्रतिनिधि की आवश्यकता पड़ेगी। इनमें से तीन सदस्यों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सीआरओ को कंपेनियन वोट के लिए आवेदन दिया है।

बलिया में कुल जिला पंचायत सदस्यों की 58 सीटें हैं। इनमें से भाजपा महज 11 सीट जीती है। प्रमुख दलों में समाजवादी पार्टी के 10, सुभासपा के 9, निर्दलीय 14, कांग्रेस के 3 तथा बसपा के 10 उम्मीदवार चुनाव आये हैं। चुनाव में सपा के खुलकर मैदान में आने के बाद पूरा समीकरण बदल गया है। सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि अध्यक्ष पद के चुनाव में सभी पार्टियां तमाम तरह के दांव-पेंच खेल रही है। इस खेल में कंपेनियन वोट बहुत मायने रखते हैं। कंपेनियन वोट का मतलब होता है कि, जो जिला पंचायत सदस्य निरक्षर हो, बीमारी या अन्य कारणों से व्यक्तिगत रूप से वोट डालने में असमर्थ है तो वह अपने किसी रक्त संबंध वाले व्यक्ति

को मतदान के लिए अधिकृत कर सकता है। इसके लिए संबंधित जिला पंचायत सदस्य को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लिखित रूप में आवेदन देना होता है। सपा को इस बात का डर सता रहा है कि उसके कुछ जिला पंचायत सदस्यों को कंपेनियन वोट के लिए बाध्य किया जा सकता है। सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, कंपेनियन वोट के लिए अभी तक तीन जिला पंचायत सदस्य की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस पर विचार किया जा रहा है। मतदान से पूर्व इस संबंध में निर्णय कर लिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago