कई पंचायत सदस्य अभी भी गायब मेरी पार्टी का उम्मीदवार नहीं मिल रहा- सांसद नीरज शेखर

जिला पंचायत चुनाव में सभी पार्टियों द्वारा साम-दाम-दंड और भेद तो आजमाया ही जा रहा है। इसके अलावा पंचायत सदस्यों को गायब भी तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने डीएम से मिलकर बीजेपी द्वारा चुनाव में कई जा रही धांधली रोकने का आग्रह किया था। लेकिन एक दिन बाद बीजेपी नेता और राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने सपा पर आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बलिया के एसपी से मिलकर समाजवादी पार्टी की शिकायत की और आरोप लगाए हैं। नीरज शेखर ने एसपी से मिलकर कहा कि, सपा चुनाव

में गुं’डा’ग’र्दी कर रही है। इसे फौरन रोका जाए। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की। नीरज ने आरोप लगाया कि, बलिया के कई पंचायत सदस्य अभी भी गायब हैं। मेरी पार्टी का उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा। राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा उम्मीदवार के पिता पूर्व मंत्री ने कई जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करा लिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री नारद राय पर भी आरोप लगाए। मंत्री ने कहा कि पुलिस में शिकायत की गई तो बंधक बनाकर रखे गए तीन सदस्य वापस आए हैं जो

अपने साथ हुई अमानवीयता की कहानी बता रहे हैं। कहा कि जिन नेताओं पर अप’हर’ण का आरोप लगा है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। हालांकि बता दें, समूचे उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में कई जिलों में बीजेपी पर ही पंचायत सदस्यों के गायब करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन पुरे प्रदेश में बलिया ऐसा जिला है जहाँ सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी पर आरोप लगा रही है। वहीँ कई जगह देखने को मिला कि एसपी और डीएम की मिलीभगत से सपा के उम्मीदवारों को पर्चा ही नहीं भरने दिया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago