Categories: बलिया

बलिया- फीडर में आग लगने से 28 घन्टे गुल रही बिजली, सवालों में विभाग की कार्यप्रणाली !

बलिया में विद्युत उपकेंद्र नगरा की स्थिति बेहद ही खराब है। जहाँ बुधवार की रात इनकमिंग मशीन एवं टाउन फीडर में आग लग गई। जिसके चलते क्षेत्र में 28 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऐसे में बदलते मौसम में भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक लोगों का बुरा हाल रहा।

बता दें विद्युत उपकेंद्र नगरा में बुधवार की रात 8 बजे टाउन फीडर में आग लगी। कर्मचारी जब तक कुछ समझते इनकमिंग मशीन के वायर को भी चपेट में ले लिया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना अवर अभियंता सहित उच्चाधिकारियों को दी। रात को 12 बजे किसी तरह टाउन में आपूर्ति बहाल हो पाई। 4 फीडरों से रात भर बिजली सप्लाई बन्द रही। सुबह होते ही ईस्ट फीडर भी जल गया और आपूर्ति पूरी बाधित हो गई।

विद्युत कर्मचारियों ने दिन भर काफी मेहनत कर ईस्ट और टाउन फीडर की मरम्मत की तब जाकर देर रात 28 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत अनापूर्ती के चलते लोगों के इनवर्टर तक बैठ गए। मच्छरों के आतंक से नींद हराम हो गई। उपकेंद्र के अफसरों ने 4 के बजाय लोड हल्का करने के लिए 5 फीडर करने के साथ उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का दावा भी किया था। पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। जिसका नतीजों रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago