बलिया- बिजली विभाग की एक और करतूत, ट्रांसफार्मर लगे बिना थमाया हजारों का बिल

बलिया में एक बार फिर बिजली विभाग ने एक और कारनामा कर दिखाया है। बिजली विभाग अब तक तो बिना मीटर रीडिंग के ही बिल जारी कर रहा था लेकिन इस बार तो हद हो हो गयी है बिजली विभाग ने एक गांव की बस्ती में तो बिना ट्रांसफार्मर लगाए ही आपूर्ति कर दी और बिल भी दे रहा है। हालांकि शिकायत के बाद अधिकारी अब हरकत में आ गए हैं जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

4 साल में बिजली नहीं बिल मिला- पूरा मामला चितबड़ागांव विद्युत सब स्टेशन का है, नरही गांव के खमीरपुर मौजे में 2018 में एक निजी कंपनी ने बिजली का पोल और तार राजभर बस्ती में पहुंचाया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने बिना ट्रांसफार्मर लगाए और आपूर्ति के ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिया गया। आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगेगा और कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। लेकिन 4 साल बाद भी उक्त बस्ती के घरों में सप्लाई तो नहीं पहुंची लेकिन विभाग ने करीब 25 लोगों को 10 से लेकर 15 हजार का बिल भेज दिया है। जब ग्रामीणों को बिल और नोटिस मिला वह हैरान रह गए।

खमीरपुर निवासी दिनेश, शिवनाथ, गुलाबचंद, वीरबल, भोला, अर्जुन, लीलावती, विद्यावती आदि ने बताया कि 4 साल पहले यह बता कर कनेक्शन की रसीद दी थी कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगेगा और बिजली की आपूर्ति मिलने लगेगी। वहीं सभी ग्रामीण नरही के ग्राम प्रधान राम नारायण पासवान के पास पहुुंचे और मामले की जानकारी दी। प्रधान ने एसडीओ से शिकायत किया। इस बाबत विद्युत विभाग के एसडीओ शुभम ने बताया कि मौके की पड़ताल कर इस मामले का निराकरण कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago